संस्कृत सीखें

-शास्त्री नित्यगोपाल कटारे

o

पाठ - ०१

 

प्रथमः पाठः
ॐ सहनाववतु सह नॊ भुनक्तु सहवीर्यं करवावहै।
तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।।

-----------------------------------------------------------------------------


संस्कृत में क्रिया के कुल नॊ रूप बनते हैं, किन्तु संभाषण के लिये रेखांकित चार क्रियापदॊं से काम चल जाता है।

तुम शब्द के साथ ही मध्यम पुरुष का प्रयॊग होता है जबकि आप कहने से अन्य पुरुष का ही प्रयॊग किया जाता है।

अपने लिये उत्तम पुरुष का प्रयॊग होता है।

  एकवचन         द्विवचन         बहुवचन
अन्य पुरुष- पठति  पठतः  पठन्ति
मध्यम पुरुष पठसि  पठथः  पठथ
उत्तम पुरुष पठामि पठाव पठामः

 

पुल्लिंग स्त्रीलिंग नपुंसकलिंग
एकवचन सः   [ वह ] सा      [ वह ] तत            [ वह ]
वहुवचन  ते   [ वे ]  ताः     [ वे ] तानि    [ वे ]
एकवचन एषः  [यह ] एषा     [यह ] एतत्    [यह ]
वहुवचन एते   [ ये ] एताः    [ ये ] एतानि   [ ये ]
एकवचन कः   [कौन ] का      [कौन ] किम्     [क्या ]
वहुवचन के   [कौन ] काः     [कौन ] कानि    [कौन ]
एकवचन भवान् [आप ] भवती   [आप ]  
वहुवचन भवन्तः [आपलोग ] भवत्यः  [आपलोग]  
एकवचन  अहम्  [मैं ]  अहम्   [मैं ]  
वहुवचन   वयम्  [हम]  वयम्   [हम]  

इसी प्रकार से निम्नलिखित अन्य क्रियापदॊं  का वाक्यॊं में प्रयॊग करें।
 

लिखति लिखता है ददाति देता है
गच्छति जाता है स्वीकरोति लेता है
 आगच्छति आता है श्रुणॊति  सुनताहै
 खादति खाता है  पश्यति  देखताहै
 पिबति पीता है जिघ्रति सूंघता है
 नयति ले जाता है  तिष्ठति बैठता है
 आनयति लाता है उत्तिष्ठति उठता है
 धावति दौडता है  नृत्यति नाचता है
 हंसति हंसता है इच्छति चाहता है
 रॊदति रोता है वसति रहता है
करोति करता है पचति पकाता है
विकसति खिलता है पतति गिरता है
क्रीडति खेलता है बदति बोलता है
भवति होता है शक्नोति सकता है
प्रच्छति पूछता है गायति गाता है

 

संस्कृत संभाषण अभ्यासः

 सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्।।
  • सः पत्रं लिखति।
  • ते पत्राणि लिखन्ति। 
  • सा गृहं गच्छति। 
  • ताः गृहं गच्छन्ति।
  • तत् उद्यानं बहु शोभनं अस्ति।
  • तनि उद्यानानि बहु शोभनानि सन्ति।
  • भवान् प्रातः कति वादने उत्तिष्ठति? 
  • अहं प्रातः पञ्च वादने उत्तिष्ठामि। 
  • भवन्तः कदा कार्यालयं गच्छन्ति?
  • वयं एकादस वादने कार्यालयं गच्छामः।
  • रामः फलं खादति। 
  • सुरेशः स्नानं करोति।
  • छात्रः प्रश्नं पृच्छति। 
  • शिक्षकः उत्तरं ददाति। 
  • गीता बहु तीव्रं धावति। 
  • माता भोजनं पवति। 
  • भवान् सर्वदा सत्यं वदति। 

 

  • वह पत्र लिखता है।
  • वे पत्र लिखते हैं।
  • वह घर जाती है।
  • वे घर जाती हैं।
  • वह उद्यान बहुत सुन्दर है।
  • वे उद्यान बहुत सुन्दर हैं।
  • आप सुबह कितने बजे उठते हैं?
  • मैं सुबह पांच बजे उठता हूं।
  • आपलोग कब आफिस जातेहै?
  • हमलोग ग्यारह बजे आफिस जाते हैं।
  • राम फल खाता है।
  • सुरेश स्नान करता है।
  • छात्र पृश्न पूछता है।
  • शिक्षक उत्तर देता है।
  • गीता बहुत तेज दौडती है।
  • मां भोजन पकाती है।
  • आप हमेशा सत्य बोलते है

 


मुखपृष्ठ पर पहुँचें